धियो यो नः प्रचोदयात॥
सुश्री पुष्पा पिसोलकर जी का जन्म मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इन्दौर में 22 फरवरी 1949 को एक महाराष्ट्रीयन मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ। आपका स्वभाव प्रारंभ से ही मधुर व हँसमुख था। पिता स्वर्गीय वसंतराव पिसोलकर एवं माता श्रीमती मालतीबाई पिसोलकर साधारण परिवार से थे। आपकी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा (डबल एम.ए.) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर से पूर्ण की।
पुष्पा पिसोलकर जी अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी, छोटी उम्र में ही पिता का साया सिर से उठने से आपका जीवन बहुत ही संघर्ष में बीता। घर में सबसे बड़ी होने के नाते आपने अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी को सहज रुप से स्वीकार किया एवं परिवार को संभाला व आस-पास के छोटे-बड़े बच्चों को पढ़ाकर एवं छोटी-छोटी नौकरी कर स्वयं के साथ अपने भाई-बहनों को भी शिक्षित किया।
डबल एम.ए. होने के पश्चात आपने मध्यप्रदेश वित्त निगम में उच्च अधिकारी के पद पर कार्य किया। आपका जीवन प्रारंभ से ही कर्मठ, आत्मविश्वासी, आत्मसम्मानीय एवं आध्यात्मिक रहा। आप लगभग 40 वर्षों से रामकृष्ण मिशन से जुड़ी हुई थी, जहाँ आपने गुरु उपदेश लिया था। स्वामी विवेकानंद एवं स्वामी परमहंसजी महाराज की अनुयायी थीं।
आप विगत 25 वर्षों से 'हरे रामा, हरे कृष्णा' (इस्कान मंदिर) की सक्रिय सदस्या रह, साथ ही आप श्री गजानन महाराज की भी परम भक्त थी। जीवन के कई संघर्षों को झेलते हुए 3 जुलाई 2025 को आपकी देह परमात्मा में विलीन हो गई।
जीवन के प्रारंभ से ही वह बच्चों को निःशुल्क पढ़ाती थी, उनकी इच्छा थी की सभी बच्चें शिक्षित हो। उनकी इसी इच्छा को आगे बढ़ाते हुए परिवार, रिश्तेदार एवं मित्रों द्वारा उनके नाम से ही 'पुष्पा पिसोलकर पारमार्थिक फाउण्डेशन' की स्थापना की गई।
- आर.के. काबरा (सुनील)
- अशोक-निशा वैंगुलकर
पुष्पा पिसोलकर पारमार्थिक फाउंडेशन
रजिस्टर्ड नंबर - यू 85499 एमपी 2026 एनपीएल 082553
एड्रेस - डी-48 बख्तावर रामनगर इंदौर
निशुल्क शिक्षा क्षेत्र में कार्य|
महिलाओं का सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाना|
छात्र एवं छात्राओं को निशुल्क शिक्षा देना।
छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व विकास एवं महिलाओं का सशक्तिकरण।
महिलाओं को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना।
गायों के लिए रोटी बॉक्स लगवाएं
महालक्ष्मी नगर में निशुल्क गीता श्लोक लिखवाना (20 से अधिक)
महालक्ष्मी नगर में स्कूल में विद्यार्थियों को निशुल्क अंग्रेजी पढ़ना
ब्लाइंड स्कूल (नेशनल ब्लाइंड स्कूल) में का आदेश संचालित करवाई
आस्था आश्रम एवं आदिवासी क्षेत्र में कंबल का वितरण किया गया।
बुराना खेड़ी कनाडिया रोड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डस्टबिन स्वच्छता के अंतर्गत डस्टबिन लगवाई एवं 26 जनवरी के सांस्कृतिक प्रोग्राम में स्टेशनरी का वितरण और विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
महाराजा छत्रपति शिवाजी के जन्म उत्सव पर छात्रों को स्टेशनरी का वितरण किया गया।
बुराना खेड़ी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्यक्तित्व विकास की क्लासेस शुरू की गई।
चौहान नगर ( वर्ल्ड कप चोराहै के पास ) छात्रों को पढ़ाई के लिए क्लास शुरू की गई।
बाणगंगा ( श्रमिक क्षेत्र ) में व्यक्तित्व विकास की क्लासेस शुरू की गई।
N - 38 साकेत नगर से नियमित रूप से स्टेशनरी का वितरण किया जाता है।
विद्युर नगर ( केट रोड ) पर विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास की कक्षाएं शुरू की गई।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड (NAB) पर कार रेस आयोजित की गई
हम स्वामी सर्वेश चैतन्य महाराज के आभारी है जिन्होंने अपनी पुस्तक धनाष्टकम को सुश्री पुष्पा पिसौलकर की स्मृति में समर्पित किया