मुख्य पृष्ठ फाउंडेशन के बारे में निदेशक गैलरी कार्यक्रम गैलरी संपर्क करें

शिक्षा, सेवा और
संस्कार, से
समाज का निर्माण

"पुष्पा पिसोलकर पारमार्थिक फाउंडेशन" समाज के वंचित वर्गों तक निशुल्क शिक्षा पहुँचाने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और मानवीय सेवा के कार्यों के लिए समर्पित है।

हमसे जुड़ें →

0+

निशुल्क शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी

जरूरतमंद छात्र-छात्राएं हमारे माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं
निशुल्क शिक्षा महिला सशक्तिकरण समाज सेवा गौ सेवा
निशुल्क शिक्षा महिला सशक्तिकरण समाज सेवा गौ सेवा
निशुल्क शिक्षा महिला सशक्तिकरण समाज सेवा गौ सेवा
स्मृति में

प्रेरणा स्रोत

सुश्री पुष्पा पिसोलकर जी का जीवन संघर्ष, सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक था। वे प्रारंभ से ही बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती थीं। उनकी यही इच्छा थी कि हर बच्चा शिक्षित और आत्मनिर्भर बने। उनकी स्मृति और प्रेरणा को आगे बढ़ाने हेतु इस संस्था की स्थापना की गई है।

सुश्री पुष्पा पिसोलकर जी के बारे में

सुनने के लिए क्लिक करें
पूरी जानकारी देखें →

एक नई शुरुआत

हमारे बारे में

एक प्रेरणा से शुरू हुआ
सेवा का सफर

यह फाउंडेशन सुश्री पुष्पा पिसोलकर जी की प्रेरणा से स्थापित किया गया है, जिनका जीवन शिक्षा, संघर्ष और सेवा का प्रतीक था। उनका सपना था कि हर बच्चा शिक्षित हो और हर महिला आत्मनिर्भर बने। आज हम उसी उद्देश्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

निशुल्क शिक्षा एवं संस्कार

हम विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं तथा उनके व्यक्तित्व विकास के लिए नियमित कक्षाएं संचालित करते हैं।

हमारे कार्यों की विशेषताएँ

हमारे द्वारा किए गए कार्य सीधे समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुँचते हैं। हम शिक्षा, सेवा और सहयोग के माध्यम से जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं।

स्कूलों एवं विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क शिक्षा प्रदान करना

जरूरतमंदों को कंबल, स्टेशनरी एवं आवश्यक सामग्री वितरण

विद्यार्थियों के लिए व्यक्तित्व विकास कक्षाओं का संचालन

और जानें →
संपर्क करें

+91 9755585603

हमारी सेवा

गौ सेवा के माध्यम से
करुणा का विस्तार

सुश्री पुष्पा पिसौलकर फाउंडेशन द्वारा विभिन्न स्थानों पर "रोटी बॉक्स स्थापित किए है।

रोटी बॉक्स पहल

हमारे द्वारा लगाए गए रोटी बॉक्स में लोग अपने घर से रोटियाँ डालते हैं, जिससे गायों को भोजन की सेवा होती है यह एक छोटा प्रयास है, लेकिन इससे कई गौ माता को रोटी की सेवा होती है।

जन सहभागिता

इस सेवा कार्य में स्थानीय लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और अपनी सहभागिता से इस अभियान को सफल बना रहे हैं। हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक क्षेत्रों में इस पहल को बढ़ाना है।

सेवा से जुड़ें →

दान करें

आपका सहयोग किसी के जीवन को बदल सकता है। शिक्षा, सेवा और समाज कल्याण के इस कार्य में अपना योगदान दें।